कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के बंगाणा के राजेंद्र मलांगड़ और डेरा बाबा रूद्रानंद के राज कुमार सैनी को भाजपा मंडल अध्यक्ष बनाया है। भाजपा संगठन के कुटलैहड़ के चुनाव प्रभारी बिहारी लाल शर्मा ने पार्टी कार्यालय ऊना में इसकी घोषणा करते हुए राजेंद्र मलांगड़ व राज कुमार सैनी को भाजपा मंडल अध्यक्ष बनाने की घोषणा की। भाजपा बैठक में सर्वसम्मति से दोनों को मंडल अध्यक्ष बनाया गया। भाजपा नेता दविंदर कुमार भुट्टो खेमे के कार्यकर्ताओं और समर्थकों में भारी उत्साह देखा गया। बंगाणा कार्यक्रम में भाजपा नेता देवेंद्र कुमार भुट्टो ने भाजपा के शीर्षक नेताओं का आभार प्रकट किया। मंडल अध्यक्ष राजेंद्र मलांगड़ ओर राज कुमार ने शीर्षक भाजपा नेताओं की साथ भाजपा नेता देवेंद्र कुमार भुट्टो का आभार प्रकट किया।