फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : ऊना में बारिश से कोहरे से मिली राहत, किसान बोले- फसलों के लिए वरदान

अंकेश डोगरा Updated Sun, 12 Jan 2025 01:38 PM IST

हिमाचल प्रदेश सहित विभिन्न जिलों में शनिवार देर रात से हो रही बारिश से जहां पर कोहरे तथा धुंध से थोड़ी राहत मिली है। वहीं पर यह बारिश गेहूं, सरसों, जौई, सहित अन्य फसलों के लिए वरदान साबित हो रही है। किसानों के चेहरों पर भी रौनक देखने को मिल रही है। किसानों में जोगेन्दर सिंह, राधेश्याम, विजय कुमार, संजीव कुमार, नरेन्द्र ठाकुर, सोम नाथ, सुरेश ठाकुर, सुरेश चौधरी, कुलदीप सिंह, मुनीश कुमार, लक्की शर्मा, साजन, रवि शर्मा सहित अन्य किसानों का कहना है कि यह बारिश किसानों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। इस वारिश से जहां पर किसानों को राहत मिली है वहीं पर जंगली जानवरों के लिए भी राहत भरी बारिश हुई है। इस बारिश के बाद जंगलों में पीने योग्य पानी उपलब्ध होने तथा हरी घास उत्पन्न होने से जंगली जानवर आबादी की तरफ कम रूख करते हैं। क्योंकि उन्हें अब जंगलों में हरी घास सहित अन्य फलदार पेड़ पौधे खाने को मिल जाएंगे। कृषि विषयवाद विशेषज्ञ डॉ. सतपाल धीमान का कहना है कि इस बारिश के रुकने के बाद किसान खेतों में खाद सहित खरपतवार नियंत्रण दवाइयों का छिड़काव कर सकते हैं। जिससे फसलों की गुणवत्ता में बढ़ोतरी होगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें