जिला ऊना के लता मंगेशकर कला केंद्र समर कला में जिला शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान ऊना की ओर से जनसुनवाई का आयोजन किया गया। इसका संचालन हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के प्रिंसिपल अन्वेषक रणधीर सिंह रांटा के की ओर से किया गया। इस अवसर पर जिला उच्च शिक्षा शिक्षा उपनिदेशक अनिल कुमार तक्खी, प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक सोमपाल धीमान, डाइट प्रधानाचार्य संजय धीमान उपस्थित रहे। शिक्षक एवं प्रशिक्षण संस्थान डाइट देहला सुधा पराशर ने बताया कि सोशल ऑडिट स्वतंत्र रूप से तृतीय पक्ष द्वारा करवाया गया है। इस अवसर पर डाइट से ललित मोहन, अनुभाग अधिकारी कश्मीर सिंह चौहान, केवल सिंह चंदेल, विशाल रनौत, पुष्पेंद्र सिंह , वंदना शर्मा, निशी शर्मा, शुभलता एवं जिला शिक्षण प्रशिक्षण संस्थान से प्रशिक्षु मुख्य रूप से उपस्थित रहे।