फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : माता चिंतपूर्णी मंदिर के पास दीवारों पर लिखे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, जांच शुरू

संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Wed, 29 Nov 2023 12:45 PM IST

हिमाचल प्रदेश में खालिस्तान समर्थित देश विरोधी तत्वों के हौसले बढ़ते जा रहे हैं। ऊना जिले में माता चिंतपूर्णी मंदिर के पास दीवारों पर बुधवार को खालिस्तान समर्थक नारे लिखे पाए गए हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रतिबंधित संगठन सिख फॉर जस्टिस के नेता गुरपतवंत सिंह पन्नू का एक वीडियो भी इंटरनेट पर सामने आया है जिसमें वह दीवारों पर लिखे नारे दिखा रहे हैं। वीडियो में कह रहे हैं कि 1984 के सिख दंगों में कथित रूप से शामिल कांग्रेस नेताओं को बख्शा नहीं जाएगा। ऊना के पुलिस अधीक्षक अर्जित सेन ठाकुर ने कहा कि बताया कि जांच चल रही है और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस वीडियो क्लिप का भी विश्लेषण कर रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें