गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा टक्का में नवनिर्मित गुरुद्वारा साहिब में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का प्रकाश एवं गुरमत समागम का आयोजन समूह संगत की ओर से हर्षोल्लास व श्रद्धाभाव से किया गया। इस पावन अवसर पर क्षेत्र की संगत ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत 5 फरवरी को पवित्र श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के अखंड पाठ से हुई। पाठ की समाप्ति भोग के बाद विशेष गुरमत समागम आयोजित किया गया।