फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊना में पुलिस की अवैध खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 16 गाड़ियों को पकड़ा

Krishan Singh Updated Tue, 28 Oct 2025 12:44 PM IST

जिला ऊना में पुलिस ने अवैध खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए सोमवार रात से मंगलवार सुबह तक ताबड़तोड़ छापामारी की। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने खनन कार्य में संलिप्त कुल 16 वाहनों को कब्जे में लिया, जिनमें टिपर, ट्रैक्टर और दो पोकलेन मशीनें शामिल हैं। यह अभियान जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में एक साथ चलाया गया, जिससे अवैध खनन माफिया में हड़कंप मच गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ऊना संजीव कुमार भाटिया ने बताया कि जिले में अवैध खनन के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर अमल किया जा रहा है और इस तरह की कार्रवाइयां भविष्य में भी जारी रहेंगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें