फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएवी सेनटेनरी पब्लिक स्कूल में विद्यार्थियों के लिए हुआ कविता पाठ, नाटक मंचन और सामूहिक नृत्य का आयोजन

Krishan Singh Updated Sat, 24 Jan 2026 04:40 PM IST

डीएवी सेनटेनरी पब्लिक स्कूल ऊना में साहित्यिक क्लब के तत्वावधान में कक्षा पांचवीं से सातवीं के विद्यार्थियों के लिए हिंदी, अंग्रेजी व पंजाबी की विभिन्न गतिविधियों के अंतर्गत कविता पाठ, नाटक मंचन, देशभक्ति सामूहिक नृत्य व चित्र वर्णन पर आधारित साहित्यिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। साहित्यिक क्लब के की ओर से साहित्य के अध्ययन, सृजन और प्रसार के लिए विद्यार्थियों को तैयार किया जाता है। काव्या, अनायशा, अहाना की ओर से मंच संचालन किया गया और कार्यक्रम को आगे बढ़ाया गया। प्राचार्य आर एल पाठक ने छात्रों के प्रयासों की सराहना की और कहा कि साहित्य मनुष्य को संवेदनशील विचारशील एवं संस्कारवान बनाता है तथा ऐसे कार्यक्रम छात्रों के सर्वांगीण विकास में सहायक होते हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सुदेश कपिल, वंदना, परमजोत, भारती, रेखा, प्रीति, नमिता, हर्ष, नीलम, बबीता जोशी के प्रयासों की सराहना की।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें