फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम पंचायत दुलैहड़ में पीएनबी के उद्यमी प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन

Krishan Singh Updated Thu, 08 Jan 2026 01:22 PM IST

पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान ऊना कार्यालय की ओर से ग्राम पंचायत दुलैहड़ में चलाए गए उद्यमी प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन किया गया। इस अवसर पर पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान ऊना के निदेशक सुधीर कुमार शर्मा की ओर से प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र वितरित किए गए तथा उन्होंने प्रतिभागियों से निवेदन किया कि वह जल्द से जल्द अपना व्यवसाय शुरू करें तथा आत्मनिर्भर बने। जरूरत पड़ने पर बैंक ऋण का भी लाभ उठाएं और यह कार्यक्रम आत्मनिर्भर बनाने के लिए कराए जा रहे हैं । विशेष रूप से उपस्थित भारतीय रिजर्व बैंक के वित्तीय साक्षरता सलाहकार राजकुमार डोगरा की ओर ये प्रतिभागियों से बैंकिंग जानकारी साझा की गई । इस अवसर पर पीएनबी आरसेटी ऊना के कार्यक्रम संचालक एवं संकाय सदस्य आकाश भारद्वाज ग्राम पंचायत दुलैहड़ के प्रधान नंदलाल, उप प्रधान पवन कुमार, वार्ड पंच पूनम देवी सहित पूर्व वार्ड पंच एवं समाज सेवी सुनीता रानी सहित प्रतिभागी उपस्थित रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें