Patients upset due to strike by doctors leaving pens in Una चिकित्सकों की लगातार चल रही कलम छोड़ हड़ताल के कारण मरीजों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है। क्षेत्रीय अस्पताल में महाशिवरात्रि के अवकाश के बाद उपचार के लिए पहुंचे मरीज दोपहर 12:00 तक ओपीडी के बाहर चिकित्सकों का इंतजार करते रहे। चिकित्सकों के ओपीडी में नहीं बैठने के कारण दूर-दराज से आने वाले लोग भटकने को मजबूर हैं। बीमारी की हालत में मरीजों को चिकित्सा के लिए ओपीडी में बैठ कर इंतजार करना पड़ रहा है। दूसरी तरफ चिकित्सक भी अपनी मांगों को लेकर डटे हुए हैं। चिकित्सकों का कहना है कि सरकार की तरफ से अभी तक उनकी मांगों को लेकर कोई निर्देश जारी नहीं किए गए हैं। हिमाचल प्रदेश मेडिकल ऑफिसर संघ के जिला अध्यक्ष डॉ. राहुल करना ने बताया कि शनिवार को भी चिकित्सक कलम छोड़ हड़ताल कर रहे हैं। अब आगामी रणनीति क्या रहेगी, इस पर प्रदेश स्तरीय संगठन निर्देश जारी करेगा।