फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una: बरसात में वायरल बुखार का प्रकोप, सिविल अस्पताल बंगाणा में बढ़ी मरीजों की संख्या

बंगाणा क्षेत्र में बरसात के मौसम के चलते वायरल बुखार और मौसमी बीमारियों का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। बदलते मौसम, गंदगी और बढ़ती नमी के कारण बड़ी संख्या में लोग बुखार, खांसी-जुकाम, बदन दर्द और गले की खराश जैसी शिकायतों के साथ अस्पताल पहुंच रहे हैं। सिविल हॉस्पिटल बंगाणा में आम दिनों में जहां ओपीडी की संख्या 70 से 75 के आसपास रहती थी, वहीं इन दिनों यह बढ़कर प्रतिदिन 130 के करीब पहुंच रही है। इससे अस्पताल स्टाफ पर काम का दबाव भी बढ़ गया है। स्वास्थ्य विभाग के खंड प्राथमिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. नरेश कुमार ने लोगों से अपील की है कि वे उबला हुआ पानी पिएं, खाने-पीने में साफ-सफाई का ध्यान रखें और मच्छरों से बचाव करें। बरसात के दौरान खुले में पड़े पानी में मच्छर पनपने की आशंका बनी रहती है, जिससे डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों का खतरा भी बढ़ सकता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें