उपमंडल बंगाणा क्षेत्र में शुक्रवार को दलित कल्याण समिति कुटलैहड़ का एक दिवसीय समारोह आर्शीवाद होटल बंगाणा में आयोजित हुआ। जिसमें कुटलैहड़ के सभी गांवों से लोगों ने भाग लिया। जिसमें वक्ताओं ने अपने-अपने विचार रखे व इस समिति में अपना विश्वास व्यक्त किया और जोर-शोर से इसे संचालन हेतु अपना समर्थन दिया। इस मौके पर सेवानिवृत्ति डिप्टी डायरेक्टर विधि चन्द्र वंगा, पूर्व जिला परिषद इंदु वाला , इंजीनियर एम आर दडोच, पूर्व पंचायत समिति के अध्यक्ष तरसेम लाल सहोता,रमेश वंगा , मुनीष भारती, सुषमा देवी , महिन्द्र सिंह, सीताराम बंगा, लेख राज भारती अध्यक्ष, गुरपाल कलसी, शेर सिंह कोषाध्यक्ष, तिलक राज, राम रतन आजाद , गुलजारी लाल, दुर्गादास ,राकेश, सुरेश, अंकित मान आदि उपस्थित रहे।