ऊना जिला मुख्यालय के पुराना होशियारपुर रोड स्थित राव बैडमिंटन अकादमी में चल रही नॉर्थ जोन बैडमिंटन चैंपियनशिप का समापन गुरुवार सुबह हुआ। इस अवसर पर राष्ट्रीय बैडमिंटन एसोसिएशन के सदस्य और हरियाणा बैडमिंटन एसोसिएशन के महासचिव अजय सिंघानिया मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। प्रतियोगिता में उत्तर भारत के सात राज्यों के करीब 166 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। महिला और पुरुष वर्गों में आयोजित मुकाबलों के दौरान खिलाड़ियों ने उम्दा प्रदर्शन करते हुए अपना हुनर बिखेरा। दर्शकों ने भी खिलाड़ियों के उत्साह की भरपूर सराहना की। उन्होंने कहा कि बैडमिंटन एसोसिएशन देशभर में नई प्रतिभाओं को तराशने का कार्य कर रही है और इस तरह के आयोजन युवाओं को नशे से दूर करने में मददगार साबित हो रहे हैं।