हाल ही में हुई भारी बारिश और भूस्खलन से बल्ह पंचायत के कई क्षेत्रों में जनजीवन प्रभावित हुआ है। गुरुवार को कुटलैहड़ विधायक विवेक शर्मा ने मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया। उन्होंने प्रभावित परिवारों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनीं और आश्वासन दिया कि हर संभव मदद उपलब्ध करवाई जाएगी। विधायक ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को शीघ्र राहत और पुनर्वास कार्य शुरू करने के निर्देश दिए।