फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : एमएस चंदेल तीसरी बार बने प्रधान, पेंशनर्स वेलफेयर ऊना इकाई के चुनाव संपन्न

अंकेश डोगरा Updated Fri, 21 Feb 2025 06:08 PM IST

हिमाचल प्रदेश पेंशनर्ज वेलफेयर संघ ऊना इकाई की बैठक शुक्रवार को जिला मुख्यालय स्थित एक निजी होटल में आयोजित की गई। इस बैठक में इकाई के चुनाव करवाए गए। जिसमें मेहर सिंह चंदेल को तीसरी बार सर्वसम्मति से प्रधान चुना गया वहीं रामस्वरूप शर्मा को सचिव चुना गया। इस मौके पर संघ के जिलाध्यक्ष रमेश सिंह राणा विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि पेंशनर लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर डटे हुए हैं। इसके तहत लगातार विरोध प्रदर्शन व कई बार सरकारों को ज्ञापन भी दिए जा चुके हैं। इसके बावजूद सरकार सेवानिवृत्त कर्मचारियों पर कोई ध्यान नहीं दे रही है। उन्होंने कहा कि सरकार का यह रवैया दुर्भाग्यपूर्ण है। कहा कि जनवरी 2016 से 22 तक सेवानिवृत्ति पेंशनरों की बकाया राशि का 11 प्रतिशत एरियर अभी भी लंबित है। इसके अलावा मेडिकल बिलों का भुगतान, 5 प्रतिशत, 10 प्रतिशत व 15 प्रतिशत का लाभ भी सेवानिवृत कर्मचारियों को नहीं मिल रहा है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें