ऊना जिले के उपमंडल अंब के तहत स्थित पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चूरूडू में गीता संदेश भारतीय संस्था के सौजन्य से एक नैतिक एवं सांस्कृतिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में संस्था की ओर से कृष्ण कुमार लदाखी ने मुख्य वक्ता के रूप में विद्यार्थियों को संबोधित किया। कार्यक्रम के दौरान कृष्ण कुमार लदाखी ने विद्यार्थियों को नैतिक शिक्षा, अनुशासन, स्वच्छता, भारतीय संस्कृति और श्रीमद्भगवद गीता के जीवनोपयोगी संदेशों के बारे में बहुत ही सरल और प्रेरणादायक शब्दों में समझाया। उन्होंने कहा कि गीता केवल एक धार्मिक ग्रंथ नहीं, बल्कि जीवन जीने की कला सिखाने वाला अद्भुत मार्गदर्शक है, जिसे हर व्यक्ति को अपने जीवन में अपनाना चाहिए। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य असलम मोहम्मद ने कृष्ण कुमार लदाखी का आभार व्यक्त किया।