फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : धलवाड़ी हाई स्कूल में शौचालयों के लिए विधायक सुदर्शन बबलू ने दिए पांच लाख

Krishan Singh Updated Wed, 20 Nov 2024 05:06 PM IST

राजकीय उच्च विद्यालय धलवाड़ी में शौचालयों के निर्माण के लिए चिंतपूर्णी के विधायक सुदर्शन बबलू ने पांच लाख रुपये की राशि का चेक स्कूल प्रबंधन को सौंपा है। धलवाड़ी हाई स्कूल के मुख्य अध्यापक सुधीर गौतम ने बताया कि स्कूल में बने शौचालयों की हालत काफी ज्यादा बदतर थी और बरसात में स्कूल में बने टॉयलेट पूरी तरह से ढह गए थे। जब विधायक बबलू ने कुछ समय पहले स्कूल का दौरा किया था तो इस समस्या के बारे उन्हें बताया गया था। इसके बाद विधायक ने बिना देरी किए शौचालयों के लिए पैसा मंजूर किया। मुख्यध्यापक ने कहा कि वे स्कूल प्रबंधन की तरफ से विधायक बबलू का धन्यवाद करते हैं। वहीं डूहल भटवालां के उपप्रधान आशीष शर्मा ने कहा कि विधायक सुदर्शन बबलू लोगों की समस्याओं का तुरंत समाधान करते हैं। उन्होंने धलवाड़ी स्कूल कि ये समस्या दूर की उसके लिए पूरे गांववासी तह दिल से उनका आभार प्रकट करते हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें