फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: चिट्टा मुक्त हिमाचल रैली को लेकर बंगाणा में बैठक आयोजित

21 फरवरी को ऊना में आयोजित होने वाली चिट्टा मुक्त हिमाचल रैली की तैयारियों को लेकर बंगाणा में एक अहम बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक एसडीएम बंगाणा सोनू गोयल की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों, निजी एवं सरकारी स्कूलों के प्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों के सदस्यों ने भाग लिया। एसडीएम सोनू गोयल ने कहा कि नशा विशेषकर चिट्टा युवाओं के भविष्य के लिए गंभीर खतरा बनता जा रहा है। इसे जड़ से खत्म करने के लिए प्रशासन, शिक्षण संस्थानों, अभिभावकों और समाज के हर वर्ग को मिलकर प्रयास करने होंगे। उन्होंने सभी स्कूलों व संस्थानों को 21 फरवरी को ऊना में आयोजित रैली में अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें