फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : ऊना की मसलाना ज्वार खड्ड में लगी भीषण आग, वन संपदा को नुकसान

अंकेश डोगरा Updated Wed, 22 May 2024 07:51 PM IST

जिला ऊना की मसलाना ज्वार खड्ड में जंगल की आग के चलते आसपास गांव की आबादी को खतरा पैदा हो गया। साथ ही लिंक रोड पर वाहन चालकों को भी आग से अपना बचाव करना पड़ा। बुधवार को ज्वार मसलाना खड्ड के जंगल में भीषण आग लग गई। जिस पर स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया। मौके पर वन विभाग के गार्ड मनीष कुमार और अजय कुमार ने पहुंच कर लोगों की मदद से आग को काबू किया, लेकिन इससे पहले काफी बड़े क्षेत्र में आग से पेड़ पौधे झुलस गए। आग के कारण संपर्क मार्ग पर जाने वाले वाहन चालकों और पैदल राहगीरों के लिए खतरा पैदा हो गया। उधर, एक अन्य घटना में पोलियां जसवालां में जंगल में आग के कारण वन संपदा को नुकसान पहुंचा है। अंब फायर स्टेशन की टीम देर शाम तक आग बुझाने का प्रयास कर रही है। फायर स्टेशन अंब के इंचार्ज राकेश कुमार ने बताया कि फायर स्टेशन टीम मौके पर है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें