ऊना शहर में सोमवार देर शाम बारिश होने से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। इस दौरान जिला मुख्यालय में हुई बारिश के बाद लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचाने के लिए इंतजार करना पड़ा। सोमवार सुबह से ही उमस भरी गर्मी के चलते लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। इस दौरान दोपहर के समय बंगाणा क्षेत्र में तो बारिश हुई थी, लेकिन जिले के अनेक क्षेत्रों में बारिश नहीं हुई थी, लेकिन सोमवार देर शाम जिला मुख्यालय में भी मौसम ने अचानक करवट ली। इसके बाद उमस भरी गर्मी से लोगों को अब राहत मिली है।