जिला ऊना उपमंडल बंगाणा क्षेत्र की खरयालता पंचायत के संबंधित लेफ्टिनेंट कर्नल रधवीर सिह को पदोन्नति मिलने पर और उनके सराहनीय कार्य प्रणाली को देखते हुए। कुटलैहड़ एक्स-सर्विसमैन के पदाधिकारी रविवार को उनके पैतृक गांव तलमेहडा में पहुंचे व लेफ्टिनेंट कर्नल रधवीर सिह व उनकी धर्मपत्नी उषा देवी को सम्मानित किया गया। इस मौके पर लेफ्टिनेंट कर्नल रधवीर सिह सहित कुटलैहड़ एक्स सर्विसमेन के पदाधिकारियों ने स्वर्गीय प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की मृत्यु पर दो मिनट का मौन रखा तथा उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। बहीं पर लेफ्टिनेंट कर्नल रधवीर सिह ने जानकारी देते हुए बताया कि आर्मी जवानों तथा एक्स सर्विसमेन व उनके परिवार सदस्यों के लिए आदरणीय मनमोहन सिंह का सराहनीय सहयोग रहा है। जिनके हम लोग सदा आभारी रहेंगे। वहीं पर इस मौके पर एक्स सर्विसमेन व उनके परिवार सदस्यों से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों पर विचार विमर्श किया।इस मौके पर लेफ्टिनेंट कर्नल रधवीर सिह व परिवार सदस्यों द्वारा सभी पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर कुटलैहड़ एक्स सर्विसमेन के अध्यक्ष सुबेदार केवल कृष्ण, सेवानिवृत्त कैप्टन अनिल शर्मा, सुबेदार राम कृष्ण शर्मा, सुबेदार अमृत लाल,नायव सुबेदार विजय कुमार,नायव सुबेदार मान चंद,नायव सुबेदार विशन दास,नायव सुबेदार तिलक राज,नायव सुबेदार इश्वर दास, सहित स्थानीय पंचायत प्रधान राकेश धीमान, रणजीत सिंह, राजेन्द्र सिंह, रणवीर सिंह, अंकुश ठाकुर, राहुल शर्मा, अमन ठाकुर, सहित अन्य लोग भी मौजूद रहे।