फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una: कुलवीर सिंह बोले- मांगें पूरा नहीं होने पर आंदोलन होगा तेज

Krishan Singh Updated Wed, 28 May 2025 01:00 PM IST

सीटू ऊना के बैनर तले बुधवार को 108 व 102 एंबुलेंस कर्मचारियों ने एमसी पार्क ऊना में प्रदर्शन किया। इस दौरान एंबुलेंस कर्मचारी यूनियन ऊना के उप प्रधान कुलबीर सिंह ने बताया कि कंपनी की ओर से कर्मचारियों को वेतन बढ़ोतरी के लिए कोई सुविधा नहीं दी जा रही है। कर्मचारियों की तरफ से बार-बार संबंधित कंपनी के समक्ष कई बार मांगों को उठाया गया है लेकिन इसके बावजूद कंपनी पर इसका कोई असर नहीं हो रहा है। इसी के चलते बुधवार को एंबुलेंस कर्मचारियों ने एकत्रित होकर प्रदर्शन किया। कर्मचारी ने साफ किया कि अगर मांगों को नहीं माना गया तो भविष्य में आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इस दौरान सीटू ऊना ने भी इन कर्मचारियों के साथ दिया। इस दौरान निजी एंबुलेंस कंपनी प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी भी की गई। इस दौरान भारी संख्या में 108 व 102 एंबुलेंस कर्मचारी मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें