फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंगाणा में खुला खादी ग्राम उद्योग का बिक्री केंद्र, विधायक विवेक शर्मा ने किया उद्घाटन

थानाकलां क्षेत्र में स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए खादी ग्राम उद्योग का ब्रिकी केंद्र बंगाणा में प्रारंभ किया गया। इस केंद्र का उद्घाटन विधायक विवेक शर्मा ने किया। इस अवसर पर विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि खादी केवल वस्त्र नहीं, बल्कि आत्मनिर्भर भारत का प्रतीक है। इस प्रकार के केंद्र ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त करेंगे और स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर भी प्रदान करेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य गांव-गांव तक खादी और ग्रामोद्योग को बढ़ावा देना है ताकि ग्रामीण क्षेत्र का विकास हो सके। उद्घाटन अवसर पर स्थानीय पंचायत प्रतिनिधि, खादी ग्रामोद्योग विभाग के अधिकारी और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें