टिकटों के आवंटन के बाद कई जगह भाजपा में बगावत पर पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि जब पार्टी हाईकमान की ओर से इस तरह के निर्णय लिए जाते हैं तब पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं की इस तरह के कदम उठाना भावुकता में आकर लिया गया निर्णय होता है। जल्द ही इस तरह के मसलों को पार्टी अपने स्तर पर सुलझाने का प्रयास करेगी। उन्होंने पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर के कार्यक्रम में शामिल नहीं होने के सवाल के जवाब में कहा कि व्यक्तिगत कार्य के चलते स्वागत समारोह में शामिल नहीं हुए हैं । उन्होंने कहा है कि वह एक-दो दिन के भीतर कार्यक्रमों में शामिल होंगे।