फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : राजकीय उच्च विद्यालय नंदपुर में परीक्षा से पहले बच्चों को दिए गए महत्वपूर्ण टिप्स

अंकेश डोगरा Updated Fri, 21 Feb 2025 06:44 PM IST

राजकीय उच्च विद्यालय नंदपुर में परीक्षा से पहले बच्चों को होने वाली चिंता और तनाव तथा अन्य के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई। इसके अलावा पेपरो के नजदीक तैयारी कैसे करनी है तथा नए सत्र शुरू होते ही अपनी प्लानिंग कैसे बनानी है के संबंध में भी उदाहरण देते हुए रिसोर्स पर्सन सेवानिवृत् प्रवक्ता सतीश शर्मा ने शिरकत करते हुए दी। उन्होंने कहा कि जब बच्चा कक्षा में पढ़ते समय ध्यान नहीं देता तभी वह पढ़ाई से पीछे जाता है यदि अध्यापक द्वारा पढ़ाए गए विषय में भी वह इस तरह से मनन करें जिस प्रकार मोबाइल फोन और टेलीविजन पर सीरियल देखते वक्त होता है उन्होंने बच्चों को मेहनत और संघर्ष का रास्ता अपनाने पर बल दिया और कहा कि यदि आप 25 वर्ष तक अपने आप को पूर्ण रूप से झोंक देंगे तभी उसके अगले जीवन के वर्ष आपके आराम से बीतेंगे यदि इस समय आप आराम करते रहे तो समझो अगला जीवन बर्बादी का है मेहनत और संघर्ष के अनेको उदाहरण देते हुए उन्होंने बच्चों को बड़ी महत्वपूर्ण प्रेरणा दी स्टरैस और तनाव से बचने के लिए कहा कि घर से भरामरी प्राणायाम पेपर वाले दिन करके चलें यदि परीक्षा भवन में आपको तनाव आता है तो तीन बार लंबे-लंबे श्वास लेकर इस तनाव को दूर भगाया जा सकता है इसमें कोई भी शंका नहीं है नशे पर भी उन्होंने कहा कि नशा जीवन को बर्बाद कर देता है समाज में नशा करने वाले का कोई सम्मान नहीं करता और उसे हीन दृष्टि से देखा जाता है वह अपने मां-बाप की बुढ़ापे की लाठी बनने की बजाय स्वयं दूसरों पर निर्भर हो जाता है उसको ऐसी ऐसी बीमारियां लग जाती हैं जिनका इलाज करना संभव नहीं है नशे से होने वाले बुरे प्रभावों के संबंध में भी जानकारी दी तथा यदि कोई बच्चा इसकी चपेट में आ गया है तो इसे कैसे बचे के तरीकेभी विस्तार से बताए गए बच्चों ने इस संवाद में बहुत रूचि ली तथा आनंद भी महसूस किया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें