फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब बंद का हिमाचल में भी दिखा असर, एचआरटीसी ने रोका बसों का संचालन, आईएसबीटी में फंसे रहे यात्री

पंजाब में बंदी सिंहों की रिहाई की मांग को लेकर शुक्रवार को बुलाए गए बंद का असर हिमाचल प्रदेश में भी देखने को मिला है। पंजाब में बंद के चलते हिमाचल पथ परिवहन निगम(एचआरटीसी) ने प्रदेश से पंजाब की ओर जाने वाली बस सेवाओं को दोपहर 2 बजे तक रोक दिया। इसका सीधा असर जिला मुख्यालय के आईएसबीटी में देखने को मिला, जहां दिल्ली, चंडीगढ़, नालागढ़ और हरियाणा के विभिन्न क्षेत्रों की ओर जाने वाले यात्री घंटों तक बसों का इंतजार करते रहे। यात्रियों को बस सेवा शुरू होने की कोई पुख्ता जानकारी नहीं मिल पाने के कारण उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा। पंजाब बंद की कॉल दोपहर 2 बजे तक होने के कारण एचआरटीसी की बस सेवाएं प्रभावित रहीं। बसों के संचालन को लेकर यात्रियों को इंतजार करना पड़ा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें