ऊना जिले में इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने के लिए एचआरटीसी ने प्रक्रिया शुरू कर दी है। एचआरटीसी की तरफ से जिले के सभी बस अड्डों पर इस सुविधा को शुरू किया जाएगा। इससे आने वाले समय में निगम के बेड़े में शामिल होने वाली एचआरटीसी बसों को चार्जिंग करने की सुविधा मिलेगी। इस प्रक्रिया के पहले चरण में आईएसबीटी ऊना व एचआरटीसी वर्कशॉप में चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने का काम जल्द ही शुरू होगा। इस पर जानकारी देते हुए हिमाचल पथ परिवहन निगम ऊना के क्षेत्रीय प्रबंधक सुरेश धीमान ने बताया कि इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने के लिए प्रक्रिया शुरू हो गई है जल्द ही विभिन्न स्थानों पर इसे लेकर काम भी शुरू कर दिया जाएगा।