चिंतपूर्णी के नया बस स्टैंड पर एचआरटीसी के अड्डा इंचार्ज कप्तान सिंह और कंडक्टर मुश्ताक मोहम्मद ने ईमानदारी की एक अद्धभुत मिसाल पेश की है। उन्होंने एक यात्री का पर्स और बैग जिसमें 15,000 रुपये नकद थे, वापस लौटा दिया। यात्री रूप सिंह ने बताया कि वह सोमवार को एचआरटीसी की बस से होशियारपुर के लिए रवाना हुए थे और अपना पर्स नकदी सहित बस में ही भूल गए थे। जब वह होशियारपुर पहुंचे, तो उन्हें पता चला कि उनका पर्स गुम हो गया है। रूप सिंह बीमारी से पीड़ित हैं और उन्हें होशियारपुर में इलाज के लिए जाना था। कंडक्टर मुश्ताक मोहम्मद ने बस में पड़ा हुआ पर्स देखा, जिसमें नकदी भी थी। उन्होंने पर्स को चेक किया और आधार कार्ड से रूप सिंह का पता और फोन नंबर मिला। कंडक्टर ने तुरंत रूप सिंह से संपर्क किया और उन्हें बताया कि उनका पर्स मिल गया है। रूप सिंह के रिश्तेदार ने अड्डा इंचार्ज और कंडक्टर का धन्यवाद किया और कहा कि यह ईमानदारी की बहुत अच्छी मिसाल है।