फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो: मां चिंतपूर्णी के दरबार पहुंचे हॉकी फेडरेशन ऑफ इंडिया के महासचिव भोलानाथ सिंह

शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी के दरबार में शनिवार को हॉकी फेडरेशन ऑफ इंडिया के महासचिव भोलानाथ सिंह ने माथा टेककर मां का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना की। मंदिर के पुजारी सचिन कालिया ने उन्हें पूरे विधि-विधान के साथ पूजा करवाई। इस अवसर पर भोला सिंह ने मां के चरणों में प्रार्थना करते हुए कामना की कि भारतीय हॉकी टीम आगामी ओलंपिक खेलों में शानदार प्रदर्शन करे और देश के लिए स्वर्ण पदक जीतकर भारत का नाम रोशन करे। उन्होंने कहा कि भारतीय हॉकी टीम ओलंपिक में गोल्ड मेडल हासिल करे, इसी मनोकामना के साथ उन्होंने मां चिंतपूर्णी के दरबार में शीश नवाया है।मां चिंतपूर्णी के दरबार में पहुंचकर उन्होंने मां का आशीर्वाद लिया और देश की खेल प्रतिभाओं की सफलता एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें