फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरस्वती विद्या मंदिर चिंतपूर्णी में हिंदू सम्मेलन का आयोजन

सरस्वती विद्या मंदिर चिंतपूर्णी में शनिवार को हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें डॉ. राम कुमार शास्त्री ने मुख्य अतिथि और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के जिला अध्यक्ष टिकम चंद मुख्य वक्त के रूप में शिरकत की। वहीं अजय कालिया ने नशे के खिलाफ अपने विचार रखे। कार्यक्रम की शुरुआत स्थानीय महिलाओं ने सुंदर कांड से शुरू कर आध्यात्मिक वातावरण बनाया । राम कुमार शास्त्री ने हिंदू धर्म के सोलह संस्कार पर विचार रखे और सनातन संस्कृति के अनुसार पूजा-अर्चना और बच्चों को स्नान के प्रति प्रेरित करने का आह्वान किया। अजय कालिया ने समाज में बढ़ते नशे से बचने के लिए लोगों को प्रेरित करते हुए बताया कि नशा एक दानव की तरह है जोकि समाज और युवा पीढ़ी को खोखला कर रहा है। हम सब के द्वारा नशे के खिलाफ संघर्ष से ही नशे को समाज से दूर किया जा सकता है । चिट्टे जैसे नशा हमारे मोहल्लों तक पहुंच चुका है। इसके खिलाफ सबका एकजुट होना अति आवश्यक है । कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के त्रिभुवन शर्मा, सौरभ, संजीव कुमार, मलकीयत सिंह, रशपाल सिंह, केशव, उपप्रधान संजय कालिया, निरंजन कालिया, ज्योति ठाकुर, गौरव, डॉ. खेमचंद , राजेश कालिया राजू, जीत लाल कालिया, विनोद कालिया, राजेंद्र कालिया, सुनीष डडवाल, दिनेश कालिया, संदीप कालिया, यशपाल, जोगिंद्र, संजीव रत्न, मोनिका कालिया, पूजा कालिया, आरती, अंजना , प्रधान शशि कालिया उपस्थित रहे ।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें