फेडरेशन ऑफ इंडिया के तहत 34वीं नेशनल जूनियर थ्रो बाल खेलकूद प्रतियोगिता मध्यप्रदेश के इंदौर में 9 से 11 दिसंबर को आयोजित की जा रही है। जिसमें देश भर की टीमें हिस्सा ले रही हैं। वहीं पर इस प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश के लड़के तथा लड़कियों की टीमें भाग ले रही हैं। हिमाचल प्रदेश थ्रो बाल ऐसोसिएशन के महासचिव जोगिंद्र देव आर्य ने बताया कि सभी खिलाड़ियों का चयन हो चुका है।कौन पहले छः खिलाड़ियों में खेलेगा कौन अगले छः में खेलेगा उसकी भी पुरी सुची तैयार हो चुकी है। वहीं पर रविवार को जिला ऊना उपमंडल बंगाणा क्षेत्र के खेल ग्राउंड में हिमाचल प्रदेश के अलग-अलग जिलों के खिलाड़ी प्रैक्टिस के लिए पहुंचे थे। जिन्होंने जम कर पसीना बहाया।और जीत का दावा किया है। इस मौके पर ऐसोसिएशन के अध्यक्ष अमन शर्मा महासचिव जोगिंद्र देव आर्य, राष्ट्रीय मैच रैफरी यशवीर सिंह,कोच पूर्ण चंद शर्मा,कोच मुरारी लाल सहित लड़कियों की टीम कप्तान मानसी राणा, लड़कों का टीम कप्तान आदर्श राणा सहित अन्य खिलाड़ी व उनके अभिभावकों सहित अन्य लोग भी मौजूद रहे।