फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : हिमाचल कांग्रेस पार्टी के मुख्य प्रवक्ता प्रेम कौशल ने भाजपा पर साधा निशाना

Krishan Singh Updated Sat, 20 Jul 2024 03:48 PM IST

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस पार्टी के मुख्य प्रवक्ता प्रेम कौशल ने कहा कि भाजपा प्रदेश में आउटसोर्स पार्टी बनकर रह गई है। कहा कि भाजपा पार्टी हर्ष महाजन प्राइवेट लिमिटेड आउटसोर्स कंपनी बनकर रह गई है। लोक निर्माण विभाग रेस्ट हाउस ऊना में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान में हिमाचल में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर का राजनीतिक ग्राफ गिरता जा रहा है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में भले ही चार सीटें पर भाजपा ने प्रदेश में जीत ली हैं। लेकिन जयराम ठाकुर के ही गृह विधानसभा क्षेत्र में 48,000 की लीड 14,000 तक सीमित कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा की दो दिवसीय कार्यसमिति का चिंतन-मंथन बैठक के दौरान हिमाचल के हितों को लेकर कोई भी चर्चा नहीं हुई। इस दौरान प्रदेश प्रवक्ता विजय डोगरा और सुरेंद्र बंधु समेत अन्य मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें