फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una: स्वास्थ्य विभाग ने कोहरे और शीतलहर को लेकर जारी की एडवाइजरी

Krishan Singh Updated Sat, 20 Dec 2025 04:23 PM IST

स्वास्थ्य विभाग ने घने कोहरे और शीतलहर के दृष्टिगत जनहित में एडवाइजरी जारी की है। इसके माध्यम से बढ़ती ठंड और कोहरे के कारण उत्पन्न होने वाले स्वास्थ्य जोखिमों को लेकर लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव कुमार वर्मा ने बताया कि तापमान में लगातार गिरावट के चलते आगामी दिनों में शीतलहर और कोहरे का प्रभाव और बढ़ सकता है, जिससे स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। जिला वासियों से आग्रह किया गया है कि शीतलहर के दौरान यथासंभव घर के भीतर रहें। बाहर निकलते समय सिर, कान, हाथ, पैर और नाक को अच्छी तरह ढक कर रखें। मौसम पूर्वानुमान की जानकारी के लिए रेडियो, टीवी और समाचार पत्रों पर नजर बनाए रखें। शरीर की गर्मी बनाए रखने के लिए कई परतों वाले ऊनी कपड़े पहनें तथा पोषक आहार और गर्म पेय का सेवन करें।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें