उपमंडल बंगाणा की ग्राम पंचायत बेरियां में सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा टीम चिंतपूर्णी के माध्यम से लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई और लोगों के लैब के माध्यम से यूरिन एसिड, कैस्ट्रॉल, शुगर आदि के टेस्ट भी किए। डॉ. शशांक कौशल ने बताया कि स्वास्थ्य शिविर में 40 लोगों के स्वस्थ्य की जांच की गई। मरीजों को निशुल्क दवाइयां भी उपलब्ध करवाई गईं। इस शिविर में सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा टीम की तरफ से डॉ. शशांक कौशल, स्टाफ नर्स नीलम, लैब टकनीशियन वीरेंद्र, सहायक तकनीशियन राहुल और स्थानीय ग्राम पंचायत प्रधान सुखदेव सिंह व स्थानीय स्वयंसेवकों के सहयोग से संपन्न हुआ।