फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una: राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने चिंतपूर्णी मंदिर में टेका माथा, पूजा-अर्चना की

Krishan Singh Updated Mon, 28 Apr 2025 11:08 AM IST

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने सोमवार को मां चिंतपूर्णी के दरबार में माथा टेका और माता रानी का आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर मंदिर के पुजारियों और मंदिर प्रशासन ने राज्यपाल का मंदिर पहुंचने पर स्वागत किया। मंदिर के पुजारी नभ कालिया ने मंत्रोच्चारण के साथ राज्यपाल को विधिवत पूजा-अर्चना करवाई। चिंतपूर्णी मंदिर पहुंचने से पहले राज्यपाल ने शिव मंदिर भरवाईं में भी पूजा की। राज्यपाल ने मंदिर प्रशासन की व्यवस्था की सराहना की और कहा कि मंदिर प्रशासन को और भी बेहतर बनाने के लिए काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि मां चिंतपूर्णी का मंदिर न केवल धार्मिक महत्व का केंद्र है, बल्कि यह क्षेत्र के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इस मौके पर डीसी ऊना जतिन लाल, एसपी ऊना राकेश सिंह, मंदिर अधिकारी अजय मंडयाल भी मौजूद रहे। इस मौके पर डीसी ऊना जतिन लाल ने राज्यपाल को माता चिंतपूर्णी की फोटो भी भेंट की।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें