राजकीय महाविद्यालय चिंतपूर्णी में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा "स्वच्छता ही सेवा" अभियान की थीम के अधीन महाविद्यालय से सिविल हॉस्पिटल चिंतपूर्णी तक स्वच्छता रैली निकाली गई एवं सफाई अभियान चलाया गया। यह आयोजन पर्यावरणीय जिम्मेदारी को बढ़ावा देने के निरंतर प्रयास का हिस्सा था। जिसका उद्देश्य सार्वजनिक स्थानों की सफाई, कचरा प्रबंधन एवं स्वच्छता के बारे में जागरूकता बढ़ाना है। कार्यक्रम का उद्घाटन कॉलेज के उप प्राचार्या ऋतु जसवाल के द्वारा किया गया, जिन्होंने एक स्वस्थ राष्ट्र के निर्माण में स्वच्छता के महत्व पर जोर दिया। इस अभियान के दौरान प्लास्टिक के कागज़ और कूड़ा कर्कट इतियादि साफ किए। इस अवसर पर एनएसएस के प्रभारी डॉ. विनोद कुमार ने कहा कि स्वच्छता अभियान का उद्देश्य छात्रों को स्वच्छता के महत्व के बारे में जागरूक करना और समाज में स्वच्छता की संस्कृति को बढ़ावा देना है। इस रैली से समुदाय को प्लास्टिक के हानिकारक प्रभावों और दैनिक जीवन में स्वच्छता बनाए रखने के महत्व के बारे में बताया गया। कार्यक्रम का समापन सभी प्रतिभागियों द्वारा अपने आसपास की सफाई में योगदान देने और दूसरों को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित करने के प्रण के साथ हुआ। उन्होंने इस रैली के सफल संचालन में सहयोग देने के लिए प्रोफेसर गोविंद शर्मा, नीलम शर्मा व श्री वीरेंदर सिंह का धन्यवाद किया।