फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una: नीलकंठ महादेव मंदिर बड़ूही में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस

Krishan Singh Updated Fri, 16 May 2025 03:46 PM IST

ऊना के जिले की पंचायत बड़ूही के प्रसिद्ध व ऐतिहासिक नीलकंठ महादेव मंदिर में मंदिर का स्थापना दिवस बड़ी ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर राष्ट्रीय संत बाबा बाल महाराज विशेष रूप से उपस्थित रहे, उन्होंने अपने प्रेरणादायक और आध्यात्मिक प्रवचनों से उपस्थित संगत को भावविभोर कर दिया। कार्यक्रम में स्थानीय क्षेत्र के अलावा दूर-दराज से आए सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। श्रद्धालुओं ने सुबह से ही मंदिर में पहुंचकर भोलेनाथ का जलाभिषेक किया और आरती-पूजन में भाग लिया। बाबा बाल ने अपने प्रवचनों में धर्म, भक्ति, और सेवा के महत्व पर प्रकाश डाला और सभी से प्रेम, करुणा एवं सदाचार के मार्ग पर चलने का आह्वान किया। गोल्डी चौहान ने बताया कि इस अवसर पर मंदिर प्रबंधन समिति की ओर से विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया, जिसमें सभी श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। कमेटी के प्रधान विजय ठाकुर ने बताया कि स्थापना दिवस के सफल आयोजन में स्थानीय प्रशासन, मंदिर कमेटी, स्वयंसेवकों तथा पंचायत प्रतिनिधियों का विशेष सहयोग रहा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें