वन खंड अधिकारी संजीव बीटन, प्रभारी वन खंड दौलतपुर के नेतृत्व में वन विभाग की टीम ने सुरंगद्वारी-दौलतपुर लिंक रोड पर की गई नाकाबंदी के दौरान तीन पिकअप गाड़ियों को प्रतिबंधित लकड़ी सहित पकड़ा है। जानकारी मिली है कि यह कार्रवाई आज सुबह लगभग 4:30 बजे की गई, जब ये गाड़ियां बिना अनुमति के प्रतिबंधित लकड़ी को पंजाब ले जा रही थीं। पकड़ी गई गाड़ियों में से दो गाड़ियां रानीताल क्षेत्र की बताई जा रही हैं, जबकि एक पिकअप स्थानीय (डगोह, तहसील घनारी) की है। जांच के दौरान दो वाहनों में प्रतिबंधित लकड़ी थी और ना ही कुछ दस्तावेज मिले। बता दें, स्थानीय गाड़ी के चालक के पास किसी प्रकार की अनुमति या परमीट उपलब्ध नहीं था। वन विभाग ने तीनों गाड़ियों को कब्जे में लेकर मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।