फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : राजकीय महाविद्यालय ऊना में हुई अग्नि सुरक्षा मॉकड्रिल

Krishan Singh Updated Tue, 15 Oct 2024 03:34 PM IST

राजकीय महाविद्यालय ऊना के 6 एचपी (आई) कंपनी एनसीसी ऊना के कैडेट्स और आपदा प्रबंधन क्लब ने जिला ऊना के अग्निशमन विभाग के सहयोग से एक विशेष अग्नि सुरक्षा मॉकड्रिल का आयोजन किया। यह मॉकड्रिल उन लोगों की स्मृति में आयोजित की गई, जिन्होंने विभिन्न आपदाओं में अपने प्राण गंवाए। इस आयोजन का उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण दिवस के अवसर पर आपदा सुरक्षा के प्रति जागरुकता बढ़ाना और आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए कैडेट्स को प्रशिक्षित करना था। इस अवसर पर राजकीय महाविद्यालय ऊना के कार्यवाहक प्रिंसिपल पुनीत प्रेम ने एनसीसी कैडेट्स को संबोधित करते हुए आपदा सुरक्षा और इसके महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में आपदा प्रबंधन के प्रति जागरुकता और तैयारी का भाव जागृत करते हैं, जिससे वे किसी भी संकट की स्थिति में प्रभावी और त्वरित कदम उठा सकें। यह कार्यक्रम हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एचपीएसडीएमए) शिमला की ओर से शुरू किए गए समर्थ 2024 जन जागरुकता और क्षमता निर्माण अभियान के तहत आयोजित किया गया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें