फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने जन्मोत्सव समागम में की शिरकत

Krishan Singh Updated Thu, 26 Mar 2026 07:51 PM IST

ऐतिहासिक किला बाबा बेदी साहिब में गुरु नानक देव जी के वंशज बाबा साहिब सिंह बेदी के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित तीन दिवसीय भव्य समागम गुरुवार को श्रद्धा और उल्लास के साथ आरंभ हो गया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने विशेष रूप से शिरकत कर संगत के साथ माथा टेका और आशीर्वाद प्राप्त किया। किला बाबा बेदी साहिब परिसर पहुंचने पर प्रबंधन कमेटी और संगत ने उपमुख्यमंत्री का स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने गुरु नानक देव जी के वंशज बाबा सर्वजोत सिंह बेदी से भेंट कर उनका आशीर्वाद लिया। दोनों के बीच इस धार्मिक आयोजन और क्षेत्र की समृद्धि व खुशहाली को लेकर चर्चा भी हुई। अग्निहोत्री ने कहा कि बाबा साहिब सिंह बेदी का इतिहास अत्यंत गौरवशाली रहा है। बाबा साहिब सिंह बेदी वही महान विभूति थे, जिन्होंने शेर-ए-पंजाब महाराजा रणजीत सिंह का राजतिलक किया था। यह प्रदेश और विशेष रूप से ऊना के लिए गर्व की बात है कि गुरु नानक देव जी के वंशज इस पावन भूमि पर निवास करते हैं। उल्लेखनीय है कि ऊना नगर की स्थापना करने वाले बाबा साहिब सिंह बेदी आज भी इस शहर के रक्षक के रूप में पूजे जाते हैं। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा साहिब सिंह बेदी की कृपा और आशीर्वाद से यह क्षेत्र निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है। कहा कि ऐसे धार्मिक समागम समाज में आपसी भाईचारे और शांति का संदेश देते हैं। आयोजकों के अनुसार बाबा सर्वजोत सिंह बेदी की देखरेख में शुरू हुआ यह समागम तीन दिनों तक चलेगा, जिसमें देश-विदेश से बड़ी संख्या में संगत के पहुंचने की संभावना है। वहीं बाबा अमरजोत सिंह बेदी समागम की व्यवस्थाओं की स्वयं देखरेख कर रहे हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें