फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una: ऊना में 'ईको क्लब इंचार्जेस' कार्यशाला का समापन, उप-निदेशक उच्च शिक्षा अनिल कुमार तक्खी मुख्य अतिथि रहे

जिला ऊना में ईको क्लब इंचार्जेस के लिए आयोजित कैपेसिटी बिल्डिंग वर्कशॉप का समापन समारोह आज सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में उप-निदेशक उच्च शिक्षा अनिल कुमार तक्खी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यशाला का आयोजन उप-निदेशक प्रारंभिक शिक्षा, जिला ऊना द्वारा किया गया तथा इसका प्रायोजन हिमाचल प्रदेश काउंसिल फॉर साइंस, टेक्नोलॉजी एंड इनवायरनमेंट (HIMCOSTE) द्वारा किया गया। इस अवसर पर तक्खी ने कहा कि विद्यालयों में ईको क्लब न केवल छात्रों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाने का माध्यम हैं, बल्कि यह छात्रों को नेतृत्व, सहभागिता और व्यवहारिक ज्ञान से भी जोड़ते हैं। उन्होंने सभी शिक्षकों से आह्वान किया कि वे विद्यालय परिसर की स्वच्छता पर विशेष ध्यान दें और छात्रों को भी इसके लिए प्रेरित करें। इको क्लब के उद्देश्य कार्यशाला में बताया गया कि ईको क्लब का मुख्य उद्देश्य छात्रों को पर्यावरणीय समस्याओं के प्रति संवेदनशील बनाना, उनके आसपास के पर्यावरण की रक्षा हेतु उन्हें प्रेरित करना तथा पर्यावरण सुधार हेतु व्यवहारिक गतिविधियों में भागीदारी बढ़ाना है। मुख्य बिंदु: 1. छात्रों को पर्यावरण एवं उसकी समस्याओं की समझ देना 2. स्कूल परिसर में स्वच्छता और हरियाली बढ़ाना 3. छात्रों को दैनिक जीवन में पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित करना 4. पर्यावरण संरक्षण हेतु समुदाय और स्थानीय स्तर पर पहल करना प्रभारी शिक्षक की भूमिका इको क्लब के प्रभारी शिक्षक की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण मानी गई। प्रभारी शिक्षक को बच्चों को पर्यावरणीय गतिविधियों हेतु प्रेरित करना चाहिए वर्षभर गतिविधियों की योजना बनानी चाहिए जिला समिति को गतिविधियों की रिपोर्ट समय-समय पर भेजनी चाहिए विद्यालय व स्थानीय समुदाय के सहयोग से बच्चों को परियोजनाओं से जोड़ना चाहिए कार्यशाला के अंत में प्रतिभागी शिक्षकों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए और सभी को आने वाले समय में स्कूलों में इको क्लब को और अधिक सक्रिय व प्रभावी बनाने का संकल्प दिलाया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु आयोजकों ने सभी प्रतिभागियों व मुख्य अतिथि का धन्यवाद किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें