फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una: बारिश से बिजली की तारों पर गिरा पेड़, करंट लगने से गोशाला में बंधी गाय की माैत

ऊना उपमंडल के तहत पड़ते गांव चलोला में करंट लगने से गाय की मौत हो गई। पवन कुमार चलोला निवासी ने बताया कि उन्होंने अपनी गाय गोशाला में बांध रखी थी। बारिश के कारण करंट गोशाला में फेल गया। इसी गोशाला में पांच अन्य पशु भी बांध रखे थे लेकिन उन्हें हल्के झटके ही लगे। परिवार ने जब गाय की आवाज सुनी तो गोशाला की ओर दौड़े। वहां देखा तो गाय करंट से तड़प रही थी। परिवार व पड़ोसियों ने जब तक रस्सी काटी, तब तक गाय मर चुकी थी। पवन कुमार के अनुसार एक पेड़ बिजली की तारों पर गिरने से यह हादसा पेश आया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें