फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : कोलकाता मामले पर क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में चिकित्सकों ने की हड़ताल

Krishan Singh Updated Sat, 17 Aug 2024 01:01 PM IST

अस्पताल ऊना में पश्चिम बंगाल में हुए महिला चिकित्सक दुष्कर्म व हत्या मामले को लेकर चिकित्सकों ने हड़ताल की। इस दौरान चिकित्सकों ने इस घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया। दूसरी तरफ शनिवार को ओपीडी में उपचार के लिए आने वाले मरीजों को इससे दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हालांकि अस्पताल में हड़ताल के दौरान भी आपातकाल सेवाएं चलती रहीं। मेडिकल ऑफिसर एसोसिएशन के महासचिव डॉक्टर विकास चौहान ने बताया कि पश्चिम बंगाल मामले को लेकर हड़ताल की गई है और इस दौरान सभी ओपीडी सुविधाएं बंद हैं, जबकि आपातकाल सेवाएं सुचारू रूप से चल रहीं हैं। चिकित्सकों ने मांग उठाते हुए कहा कि सरकार को इस गंभीर मामले के बाद इस संदर्भ में सख्त कदम उठाने चाहिए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें