फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: मां चिंतपूर्णी के दरबार में दिल्ली के श्रद्धालु हुए भावविभोर, बोले-यहां आत्मिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव होता है

Krishan Singh Updated Sun, 17 May 2026 03:46 PM IST

विश्व प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता चिंतपूर्णी मंदिर में दिल्ली से पहुंचे श्रद्धालुओं ने माथा टेका। श्रद्धालुओं ने मंदिर प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा, साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर किए जा रहे कार्यों की जमकर सराहना की। दर्शन करने के बाद श्रद्धालुओं ने कहा कि मां चिंतपूर्णी के दरबार में आकर उन्हें हमेशा आत्मिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव होता है। उन्होंने बताया कि वे लगभग हर महीने माता रानी के दर्शन के लिए यहां आते हैं और हर बार उन्हें यहां का माहौल बेहद अनुशासित, शांतिपूर्ण और भक्तिमय लगता है। श्रद्धालुओं ने विशेष रूप से सुरक्षा कर्मियों के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि मंदिर परिसर में सुरक्षा व्यवस्था काफी बेहतर है। सुरक्षा कर्मी श्रद्धालुओं को सुचारु रूप से दर्शन करवाने के साथ हर छोटी-बड़ी सहायता के लिए तत्पर दिखाई देते हैं, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता। उन्होंने कहा कि मंदिर प्रशासन श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर लगातार बेहतर प्रयास कर रहा है, जिसके चलते दूर-दूर से आने वाले भक्तों का अनुभव सुखद बन रहा है। श्रद्धालुओं ने माता रानी के दरबार में माथा टेककर देश और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना भी की।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें