फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: उप निदेशक उच्च शिक्षा अनिल कुमार तक्खी ने किया नेहरिया स्कूल का औचक निरीक्षण

उप निदेशक उच्च शिक्षा अनिल कुमार तक्खी की ओर से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल नेहरिया का नियमित निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सभी व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं। प्रातः कालीन सभा में बच्चों ने अत्यंत सुंदर और प्रभावशाली प्रस्तुतियां दीं। बच्चों का शैक्षणिक प्रदर्शन भी उत्कृष्ट पाया गया। इसके साथ ही उप निदेशक ने प्राथमिक पाठशाला नेहरिया का भी निरीक्षण किया। उन्होंने बच्चों से सीधा संवाद किया और बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक उनसे पुस्तक संबंधी प्रश्न पूछे। इस मौके पर उप निदेशक के साथ पुष्पा रानी (जिला नोडल अधिकारी, इंस्पायर), वरुण पाठक (सीनियर सुपरिटेंडेंट) तथा स्कूल के प्रधानाचार्य परस राम ठाकुर तथा पूरा स्टाफ उपस्थित रहा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें