उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने बुधवार को हरोली विस के पंडोगा, खड्ड और पनेड़ा क्षेत्र में खड्डों और नालों के तटीकरण कार्यों समेत अन्य निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने चेक डैम पनेड़ा की साइट का भी दौरा किया और डैम से सिल्ट हटाने और रिपेयर को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने पंडोगा में जनसमस्याएं भी सुनीं।