ऊना जिले में कोहरे के साथ शुक्रवार को दिन की शुरुआत हुई। इसके चलते वाहन चालकों को दिन में लाइट जलाकर नेशनल हाईवे से गुजरना पड़ रहा है। वहीं ऊना का पारा भी शून्य डिग्री सेल्सियस में दर्ज किया गया है। लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। सड़कों पर वाहनों की गति धीमी हो गई है और आने वाले दिनों में मौसम खराब रहने का विभाग ने अनुमान लगाया है । ठंड से बचाव के लिए लोग बाजार में आग का सहारा ले रहे हैं। रेल गाड़ियां भी अपने निर्धारित समय से एक से डेढ़ घंटा देरी से ऊना रेलवे स्टेशन पर पहुंची है। जिससे यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में विलंब हुआ है।