फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : उपायुक्त ऊना जतिन लाल बोले- युवा पीढ़ी को नशे से दूर रखना रहेगी पहली प्राथमिकता

Krishan Singh Updated Fri, 02 Feb 2024 03:56 PM IST

युवा पीढ़ी को नशे से दूर रखने और उनका ध्यान खेलकूद, आर्ट, क्राफ्ट एंड कल्चर गतिविधियों की ओर केंद्रित करना पहली प्राथमिकता रहेगी। बतौर उपायुक्त ऊना का कार्यभार संभालने के दौरान यह बात 2016 बैच के आईएएस जतिन लाल ने कही। कहा कि वर्तमान युवा पीढ़ी नशे के चुंगल में फंसती जा रही है और उनकी सबसे पहली प्राथमिकता यही रहेगी कि युवाओं का ध्यान उनकी फिटनेस को मद्देनजर रखते हुए इस ओर केंद्रित करना है ताकि समाज को नशा मुक्त बनाए जा सके। उन्होंने कहा कि ऊना जिले में रोजगार के अवसर बढ़ाने और औद्योगिक क्षेत्र को प्रमोट करने की दिशा में काम किया जाएगा ताकि ज्यादा से ज्यादा युवाओं को रोजगार के अवसर मिल सके। औद्योगिक क्षेत्र से संबंधित मसलों को प्राथमिकता के आधार पर निपटने का काम किया जाएगा। उद्योग में स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर सृजित किए जाएंगे। इसके साथ ही बच्चों की सेहत को मद्देनजर रखते हुए कुपोषण और अन्य बीमारियों से ग्रस्त बच्चों के स्वास्थ्य में भी सुधार करना प्राथमिकता रहेगी। महिला सशक्तिकरण की दिशा में बच्चियों की लिंग अनुपात को बढ़ाने की दिशा में भी काम किया जाएगा। उन्होंने कहा है कि वह ऊना में डीसी बनकर नहीं बल्कि आम जनता का सेवक बनकर काम करने आए हैं और वह 24 घंटे आम जनता की सेवा करने के लिए तत्पर रहेंगे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें