फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una: दविंदर कुमार बने टेलर यूनियन ऊना के चेयरमैन, सुरजीत सिंह सैनी अध्यक्ष

ऊना नगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष प्रिंस राजपूत और सचिव रघुपुरी की अध्यक्षता में ऊना शहर के सभी टेलर्स की एक बैठक का आयोजन किया गया । इस बैठक में टेलर यूनियन का गठन भी किया गया । इस बैठक में सर्वसम्मति से टेलर यूनियन के चेयरमैन के पद के लिए दविंदर कुमार का नाम घोषित किया गया और अध्यक्ष पद के लिए सुरजीत सिंह सैनी के नाम पर सभी ने अपनी सहमति जताई । उपाध्यक्ष पद के लिए ठाकुर भाग सिंह व सचिव के पद पर हेमंत कुमार को दायित्व दिया गया। सलाहकार के पद के लिए संजीव कुमार, मोहम्मद शरीफ, अमरजीत और राजकुमार को चुना गया । चुनाव के बाद नवगठित कार्यकारिणी की ओर से विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई और ग्रीष्मकालीन छुट्टियां पर भी समस्त टेलर दुकानदारों द्वारा सहमति जताई गई। सभी ने एकमत से 27, 28 और 29 जून को अपनी दुकानें बंद रखने का निर्णय लिया। इस मौके पर प्रदेश व्यापार मंडल के चेयरमैन अश्वनी जैतक और प्रदेश प्रभारी प्रमोद वर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे ।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें