उपमंडल बंगाणा क्षेत्र के राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला टकोली में एनसीसी कैडेट्स के द्वारा शुक्रवार को राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया, जिसमें एनसीसी के कैडेट्स ने शपथ ग्रहण की। साथ में कैडेट्स के द्वारा पेंटिंग प्रतियोगिता और नारा लेखन प्रतियोगिता करवाई गई, जिसमें स्कूली छात्र-छात्राओं ने इस प्रतियोगिता में बढ़ चढ़कर भाग लिया गया । वहीं पर एनसीसी अधिकारी प्रिया शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि पेंटिंग प्रतियोगिता में दसवीं कक्षा की शगुन दूसरे स्थान पर नौवीं कक्षा की खुशी, तीसरे स्थान पर नौवीं कक्षा की अदिति रही। वहीं पर स्लोगन लेखन प्रतियोगिता में पहले स्थान पर दसवीं कक्षा की दिया, दूसरे स्थान पर नौवीं कक्षा की निष्ठा, तीसरे स्थान पर स्मृति रही। वहीं पर प्रतियोगिता में बढ़िया प्रदर्शन करने वाले सभी विजेताओं को सम्मानित किया गया। इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य स्वर्ण सिंह, एनसीसी अधिकारी प्रिया शर्मा सहित अन्य स्कूल स्टाफ सदस्य भी उपस्थित रहे।