फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : ऊना में पकड़े गए सिक्कों की गिनती रविवार को भी रही जारी

अंकेश डोगरा Updated Sun, 05 May 2024 05:18 PM IST

ऊना जिले के संतोषगढ़ में बीती 28 अप्रैल को उड़न दस्ते की ओर से पकड़े गए 82 बोरियों में सिक्के व एक बोरी में मुद्रा नोट जब्त मामले में सिक्कों की गिनती लगातार जारी है। गिनती का कार्य रविवार को मशीनों के माध्यम से किया गया। गिनती के लिए यहां 20 कर्मचारी प्रतिदिन तो रविवार को 53 कर्मचारियों की टीम ने सहयोग किया। इन्हीं कर्मचारियों के माध्यम से हाथों से की गई गिनती में सिक्कों के 25 बैग गिनती कर लिए गए हैं। इनमें 3 लाख 76 हजार 276 रुपये पाए गए। जबकि कुल 82 सिक्कों के बैग की गिनती होनी बाकी है। हर बैग में दो, पांच रुपये आदि विभिन्न प्रकार के सिक्कों को अलग अलग कर गिनती किया जा रहा है। अधिकारियों की माने तो सोमवार शाम तक मशीनों के माध्यम से गिनती पूरी कर ली जाएगी। दूसरी ओर क्रास चेक के लिए इन सिक्कों को बिलकुल पारदर्शिता से गिनती किया जा रहा है। बाकायदा प्रशासन की ओर से इसके लिए तीन सदस्यीय समिति का गठन किया गया है। इसमें जिला कोष अधिकारी, जिला भाषा अधिकारी व परियोजना अधिकारी (हिम ऊर्जा) को सदस्य बनाया गया है। जिला व्यय निगरानी समिति के अध्यक्ष अतिरिक्त उपायुक्त महेंद्र पाल गुर्जर हैं। दूसरी ओर सिक्कों की गिनती के लिए सख्त पर्यवेक्षण के साथ वीडियो रिकॉर्डिंग करने का सहारा भी लिया जा रहा है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें